हरदोई के कोतवाली देहात क्षेत्र के मोहलिया शिवपार काली माता मंदिर के निकट शुक्रवार की शाम को दो पक्षों में मारपीट के बाद खदरा फाटक निवासी सामीन युवक को गोली मार दी गई थी। जिससे सामीन घायल हो गया था।इस मामले का सीसीटीवी फुटेज आज शनिवार शाम लगभग 4 बजे का वायरल हुआ है। जो एक मिनट का है। जिसमें गली में पहले तो कुछ लोग बाइक से जाते हुए दिख रहे हैं।