मुरैना नगर: मुरैना हाईवे पर आरटीओ टीम को कुचलने की कोशिश का मामला, खनन माफिया के ट्रैक्टर चालक पर FIR दर्ज,पुलिस ने शुरू की जांच।
मुरैना शहर में अवैध खनन की जांच के दौरान हाईवे-44 पर आरटीओ टीम पर ट्रैक्टर से हमला हुआ। बिना नंबर प्लेट ट्रैक्टर ने स्कॉर्पियो में टक्कर मारकर स्टाफ को कुचलने की कोशिश की।टीम बच गई और ट्रैक्टर भाग निकला।बाद में वाहन जब्त किया गया।उप निरीक्षक की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ बीती रात FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।