बक्सर: बक्सर में डाक विभाग का 'समर्पण सम्मान समारोह', 1 लाख 26 हजार से अधिक बचत खाते खोलकर बनाया रिकॉर्ड
Buxar, Buxar | Apr 12, 2026 महर्षि विश्वामित्र विश्वविद्यालय, बक्सर के मानस भवन में रविवार को डाक विभाग, बक्सर मंडल द्वारा “समर्पण सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन रविवार को 1:00 अपराह्न में किया गया। समारोह में उत्कृष्ट कार्य और जनसेवा के लिए डाक कर्मियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि निदेशक डाक सेवाएं, बिहार सर्किल, पवन कुमार ने कहा कि डाक विभाग की सफलता का आधार कर्मी है।