किशनगंज: खेतों में लगे एक दर्जन बोरवेल की केबल चोरी
जानकारी सोमवार सुबह 11 बजे मिली राजपुर कस्बे के आसपास स्थित खेतों में अज्ञात चोरों ने करीब एक दर्जन बोरवेल की केबलें काटकर चोरी कर लीं। जानकारी के अनुसार चोर रात के समय खेतों में पहुंचे और बोरवेल से लगी केबलों को औजारों से काटकर अपने साथ ले गए। राजपुर निवासी जानकीलाल मेहता, दयाराम, गोपी किराड़ और रमेश मेहता ने बताया कि फसल कटाई के बाद कुछ बोरवेल बंद पड़े थे।