विभूतिपुर: विभूतिपुर भाकपा माले प्रखंड कमिटी की बैठक में 28 सितंबर को अंचलाधिकारी विभूतिपुर का घेराव करने का लिया गया निर्णय
भाकपा माले प्रखंड कमिटी की विस्तारित बैठक गुरुवार को महिषी पंचायत में पैक्स अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सिंह के आवास पर प्रखंड सचिव अजय कुमार की अध्यक्षता एवं केन्द्रीय कमिटी सदस्य मंजू प्रकाश के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुई। वक्ताओं ने हक दो वादा निभाओ फेज 02 के आन्दोलन के तहत 28 सितंबर को बड़ी रैली कर अंचलाधिकारी के समक्ष विराट प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।