विभूतिपुर: विभूतिपुर सीडीपीओ कार्यालय में एलएस और आंगनवाड़ी सेविका के बीच मारपीट मामले में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज
सीडीपीओ कार्यालय में बीते गुरुवार को एलएस अन्नु कुमारी और आंगनवाड़ी सेविका विनीता कुमारी के बीच मारपीट की घटना को लेकर स्थानीय थाने में अलग-अलग दो प्राथमिकी दर्ज हुई है। दोनों ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करवाई है।थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि एलएस और आंगनवाड़ी सेविका के अलग-अलग आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है