विभूतिपुर: विभूतिपुर के डीबी केएन कालेज के पूर्व प्रभारी प्राचार्य के असामयिक निधन पर शोक सभा
डीबीकेएन कालेज नरहन के पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य डा. गिरिन्द्र नाथ झा का असामयिक निधन विगत 2 सितम्बर की रात्रि हो गया। इसकी जानकारी मिलने पर मंगलवार को कालेज कैंपस में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य दिनेश कुमार राम ने की। शोक सभा में शामिल कालेज कर्मियों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत झा को श्रद्धांजलि दी।