विभूतिपुर: विभूतिपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं विभिन्न शिक्षक संगठनों के नेतृत्व के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता संपन्न
प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी विभूतिपुर तथा लेखापाल की उपस्थिति में विभिन्न शिक्षक संगठनों के नेतृत्व के प्रतिनिधियों के साथ सम्मानजनक रूप से वार्ता सम्पन्न हुई, जिसमें संगठन द्वारा शिक्षकों के ससमय वेतन भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।बैठक के फैसले को प्रोसिडिंग रजिस्टर में लेते हुए उसकी प्रति संगठन सदस्यों को उपलब्ध करवाने की मांग पर आश्वासन दिया।