विभूतिपुर: विभूतिपुर पुलिस ने 20 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
भुसवर वार्ड 2 स्थित एक घर में छापेमारी कर स्थानीय पुलिस ने 20 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। जिसकी कुल मात्रा 7 लीटर 500 एमएल बताई गई है। यहां पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक शराब धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया है जो गांव के हीं रामाश्रय महतो का पुत्र रोहित कुमार बताया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।