अलवर: भाखेड़ा में एनीकट निर्माण का निरीक्षण, भूजल सुधार की उम्मीद
Alwar, Alwar | Apr 13, 2026 अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के भाखेड़ा गांव में जल संसाधन विभाग द्वारा निर्मित एनीकट का अतिरिक्त मुख्य अभियंता जल संसाधन संभाग भरतपुर डी के अग्रवाल ने निरीक्षण कर कार्य की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। यह एनीकट साढ़े तीन करोड़ रुपए से अधिक लागत से मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2024-25 के बनेगा।