बंदरा: पियर चौक स्थित एक मोबाइल दुकान से अज्ञात युवक ने किया मोबाइल चोरी, वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड अंतर्गत पीयर थाना क्षेत्र के पीयर चौक के समीप मोबाइल दुकान से मोबाइल की चोरी कर ली गई। इस मामले को लेकर दुकानदार प्रिंस चौधरी ने रविवार दोपहर करीब ढाई बजे में थाने में आवेदन देकर शिक़ायत किया है। बताया कि सुबह में दुकान को खोलकर साफ सफाई कर रहे थे।