हलिया क्षेत्र में शुक्रवार 4:30बजे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसएन झा ने औचक निरीक्षण दुकानों का किया। निरीक्षण के दौरान सोठिया के एक डेरी फार्म से दूध का सैंपल लिया तथा लालगंज के 6दुकानों के निरीक्षण में दो दुकानों से नमूना लिया गया है। टीम के निरीक्षण की जानकारी मिलते ही हलिया कस्बा के दर्जनों दुकानदार शटर गिराकर फरार हो गए।