दतिया नगर: प्रशासन ने बसस्टैंड से अतिक्रमण हटाया, मोंगिया परिवारों को भांडेर रोड पर विस्थापित किया
प्रशासन की टीम ने दतिया नगर क़े बस स्टैंड के सामने नगर पालिका कार्यालय के पास से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया है यहां से कई सालों से कुछ मोगिया परिवार टपरी बनकर रह रहे थे प्रशासन ने उनको यहां से हटाक़र भांडेर रोड पर विस्थापित कर दिया है । अतिक्रमण से मुक्त कराई गई जमीन पर प्रशासन द्वारा पार्क और रोड बनाया जाएगा ।