सूरजगढ़: धनौरी तीन मोहनी के समीप से 54 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार, पेशी के लिए कोर्ट भेजा गया
सूरजगढ़ा पुलिस ने धनौरी तीन मोहनी के समीप से 54 लीटर महुआ शराब के साथ स्थानीय थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के रहने वाले छितो यादव के पुत्र बाइक सवार तस्कर गुलशन कुमार को गिरफ्तार किया है. जिसे बुधवार अपराह्न 2 बजे सूरजगढ़ा थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. मामले को लेकर सूरजगढ़ा थाना में कांड संख्या 160/26 दर्ज किया गया है.