राजपुर: कलेक्टर श्रीमती जयती सिंह ने राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
Rajpur, Barwani | Nov 11, 2025 कलेक्टर श्रीमती जयती सिंह ने किया राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कलेक्टर श्रीमती जयती सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायज़ा लिया। उन्होंने दैनिक ओपीडी पंजीयन, दुर्घटना एवं आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था देखी।