बाड़ी: बाबू महाराज मंदिर पर हुई पगड़ी रस्म और जनसभा, जगन गुर्जर हत्याकांड के मामले में हजारों की संख्या में जुटे लोग
Bari, Dholpur | Jul 12, 2026 डांग क्षेत्र के पूर्व दस्यु जगन गुर्जर की अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में 29 जून को हुई हत्या के बाद आज रविवार को उनकी बारहवीं रस्म, ब्राह्मण भोजन और पगड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भभूतिपुरा गांव के पास स्थित बाबू महाराज मंदिर पर संपन्न हुआ, जिसमें दूर-दराज सहित विभिन्न राज्यों से हजारों की संख्या में गुर्जर समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम