निज़ामाबाद: एक साल से जमीन की नापी के लिए भटक रहे किसान की सुनवाई, एसडीएम ने लेखपाल को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के कोठवां गांव निवासी निर्मल गिरी अपनी जमीन की नापी कराने के लिए करीब एक साल से तहसील का चक्कर लगा रहे थे। कई बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका था वही आज सोमवार को सुबह करीब ग्यारह बजे निर्मल गिरी ने निजामाबाद के उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह से मिलकर उन्हें प्रार्थना पत्र दिया है।