अशोक नगर: जिले में दूध उत्पादन बढ़ाने की बड़ी तैयारी 13 जुलाई से शुरू होगा दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण
अशोकनगर में 13 से 18 जुलाई तक चलने वाले दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तीसरे चरण की तैयारियों को लेकर मंगलवार को दोपहर 3 बजे कलेक्टर साकेत मालवीय ने समीक्षा बैठक की। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पशुपालकों के घर-घर जाकर दुग्ध उत्पादन, नस्ल सुधार, पशु स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक किया जाए। साथ ही विभागीय गोरस ऐप की जानकारी देने।