बिश्रामपुर: विश्रामपुर बस स्टैंड मुख्य पथ पर हाइवा का टायर फटने से दो लोग घायल
विश्रामपुर बस स्टैंड मुख्य पथ पर रविवार की शाम छः बजे गुजर रही एक हाईवा का अचानक टायर फट गया। जिससे दो लोग घायल हो गये। मौके पर मौजूद राजद प्रखंड अध्यक्ष सतेंद्र यादव,समाजसेवी मुन्ना यादव व उखमजी यादव ने तत्काल घायलों को स्थानीय निजी क्लिनिक में ले गये। जहां उनका इलाज हुआ।