सासनी: पागल कुत्ते ने 10 वर्षीय बालक पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल किया, परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए
Sasni, Hathras | Apr 12, 2026 जनपद हाथरस की तहसील सासनी क्षेत्र के गांव भोपतपुर मे 1 पागल कुत्ते ने 10 वर्षीय बालक पर हमला कर दिया। पागल कुत्ते ने हाथ और पैर पर काटकर बालक को बुरी तरह घायल कर दिया। पागल कुत्ते के हमले से गंभीर रूप से घायल हुए बालक को परिजन आनन फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड मे डॉक्टरों ने एंटी रेवीज वैक्सीन लगाते हुए बालक का उपचार किया है।