सुपौल: मध्य पूर्व युद्ध के बीच सुपौल प्रशासन अलर्ट, एलपीजी और पेट्रोलियम आपूर्ति पर कड़ी निगरानी
Supaul, Supaul | May 14, 2026 जिला प्रशासन, सुपौल ने मध्य पूर्व में जारी युद्ध के कारण संभावित LPG गैस एवं पेट्रोलियम संकट को देखते हुए जिले में आपूर्ति व्यवस्था पर विशेष निगरानी शुरू कर दी है। प्रशासन ने दावा किया है कि जिले में घरेलू गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता सामान्य बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।