सिसई: चेगरी में देवी मंडप से निकालि गया कलश यात्रा, शामिल हुए हजारों लोग
Sisai, Gumla | Jun 23, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के भुरसो पंचायत स्थित चेगरी गांव में देवी मंडप का पुनर्निर्माण किया गया है। इस अवसर पर देवी मंडप में कलश स्थापना के लिए कलश यात्रा निकाला गया। कलश यात्रा देवी मंडप चेगरी से शुरू हुआ और चेरी नदी तक पहुंचा। जहां पर कलश यात्रियों ने कलश में जल लिया तथा वापस देवी मंडप लौटे।जहां पूरे विधि विधान से पूजा पाठ किया गया।