धोरैया: धोरैया पुलिस ने सरवा गांव में मिनी गन फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के सरवा गांव में पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्वेदन किया है. इसको लेकर धोरैया थाना में बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे आयोजित प्रेस वार्ता में बौंसी एसडीपीओ ने बताया कि सरवा गांव निवासी बोध नारायण मंडल के यहां छापामारी कर उसे गिरफ्तार किया गया. उसके घर से अर्ध निर्मित हथियार एवं हथियार बनाने वाला औजार बरामद किया गया.