लखीमपुर: संकटा देवी रोड पर सुभाष पार्क के पास बिजली के खब्मे में अर्थिंग आने से ठेला दुकानदार को लगा करंट
संकटा देवी रोड पर सुभाष पार्क के पास बिजली के खंभे से अर्थिंग आने पर बिजली के खंभे के नीचे गोलगप्पे का ठेला लगाने वाले दुकानदार को करंट लग गया है। दुकानदार को करंट लगने पर उसने अपना ठेला खंबे से दूर कर लिया। बिजली विभाग की लापरवाही से डीसी रोड कलेक्ट्रेट गेट के पास खंभे से निकले करंट की चपेट में आकर हिदायत नगर निवासी व्यक्ति की दो दिन पहले मौत हो चुकी है।