खगड़िया: कैंजरी से इनामी बदमाश गिरफ्तार
गिरफ्तार इनामी बदमाश जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के कैंजरी गांव निवासी प्रमोद यादव का पुत्र है। एसपी राकेश कुमार ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कहा कि गिरफ्तार कुख्यात मनखुश पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। इसके विरुद्ध जिले के बेलदौर थाना में हत्या, हत्या का प्रयास, पुलिस पर हमला, रंगदारी, आर्म्स एक्ट जैसे क़ई गंभीर मामले दर्ज हैं।