खगड़िया: मटिहानी के शिव मंदिर के पास हथियार तस्करी में 2 गिरफ्तार, 4 देशी कट्टे और 30 जिंदा कारतूस बरामद
खगड़िया जिले की पुलिस ने डी०आई०यू० और मानसी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 2 हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के पास से 4 देशी कट्टा और 30 जिन्दा कारतूस बरामद किए गए हैं। यह गिरफ्तारी मानसी थाना क्षेत्र के मटिहानी स्थित शिव मंदिर के पास हुई। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के निर्देशानुसार लगातार हथियार तस्करी के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया