खगड़िया: रामगंज में पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी ने मां-बेटे को मारकर घायल किया, अस्पताल में चल रहा है इलाज
जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामगंज में मंगलवार शाम 7:00 बजे पुरानी रंजीश को लेकर पड़ोसी ने मां बेटे को डंडे से मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी अवस्था में परिजनों ने इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। घायल की पहचान रामगढ़ के रहने वाले सिया देवी और उनके पुत्र आजाद कुमार के रूप में की गई है।