सकरा: मुसहरी चौड़ में लगी भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के मुसहरी चौड़ में मंगलवार की शाम करीब 5 बजे में भयानक आग लग गई। इसके बाद आसपास के गांव के किसानों में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची सकरा फायर ब्रिगेड कि टीम लगातार आग बुझाने मे जुट गई है। किसान सतेंद्र कुमार ने बताया कि शाम में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा खड़ही में आगे लगा दिया गया।