गोरौल: बिहार राज्य फसल सहायता योजना के तहत गेहूं फसल कटनी प्रयोग का उप निदेशक ने किया निरीक्षण
बिहार राज्य फसल सहायता योजना अंतर्गत खेतों में लगे गेहूं फसल कटनी प्रयोग का उप निदेशक ने शुक्रवार को 1 बजे दिन कटरमाला गांव में निरीक्षण किया। खेत मे लगे गेंहू की फसल को 50 वर्ग मीटर में किए गए कटनी में कुल 17 किलो 650 ग्राम गेहूं का उपज पाया गया। इस मौके पर सांख्यिकी पदाधिकारी शिवानंद भारती,कृषि पदाधिकारी शिवजी पासवान, मधुसूदन कुमार,मुकेश कुमार उपस्थित थे।