कालपी: कालपी यमुना तट पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, अधिकारियों और नागरिकों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया
Kalpi, Jalaun | Jun 21, 2026 कालपी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह 7 बजे यमुना नदी के बिहारी घाट पर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के तत्वावधान में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपजिलाधिकारी अमित शेखर, तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी सहित अधिकारियों, कर्मचारियों और नगरवासियों ने योगासन व प्राणायाम का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षक राजयोगिनी रजनी मौजूद रही।