तिल्दा: सिनोधा खार में रेलवे पटरी किनारे एक व्यक्ति का शव मिला, आधार कार्ड से पहचान की कोशिश की जा रही है
Tilda, Raipur | May 13, 2026 आज बुधवार शाम ग्राम सिनोधा खार में रेलवे पटरी किनारे एक खंभा के पास एक व्यक्ति की लाश बरामद की गई ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी नेवरा पुलिस घटनास्थल पहुंची और मर्ग कायम किया मृतक के बारे में पतासाजी की जा रही है मृतक के पास एक आधार कार्ड बरामद किया गया है जिसमें उसका नाम शिवकुमार यादव पिता दलहरण यादव ग्राम गोढी कोरबा लिखा हुआ है पुलिस जांच कर रही है