आज़मगढ़: बड़ागांव पुलिया के पास से लड़की को भगाने में मुबारकपुर थाना के फखरुद्दीनपुर निवासी वांछित अभियुक्त किया गया गिरफ्तार
मुबारकपुर थाना के फखरुद्दीनपुर निवासी आरोपी को रविवार को निजामाबाद थाना की पुलिस ने बहला फुसलाकर कर भगाने के मामले में गिरफ्तार किया है। 3 अप्रैल को वादिनी मुकदमा ने थाना निजामाबाद पर तहरीर दी थी कि विपक्षी राहुल पुत्र राजेश निवासी फखरुद्दीनपुर थाना मुबारकपुर द्वारा वादिनी मुकदमा की नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाया गया है। जिसपर आरोपी को पकड़ा गया।