बीकानेर: बारिश ने प्रशासनिक तैयारियों की पोल खोली, निगम कार्यालय के बाहर भी जमा हुआ पानी
बीकानेर में हुई बारिश ने प्रशासन और नगर निगम की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। कुछ घंटों की बारिश के बाद ही शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात ऐसे रहे कि नगर निगम कार्यालय परिसर भी पानी से घिर गया। विडंबना यह रही कि जिस विभाग के जिम्मे शहर की सफाई और जल निकासी व्यवस्था है, उसी का कार्यालय जल