मौदहा: मौदहा कस्बे में पुरानी रंजिश में भतीजों ने धारदार हथियार से चाचा पर हमला कर किया घायल, घायल कानपुर हुआ रेफर
थाना ललपुरा के मोराकांदर निवासी ट्रक चालक आमिर खान की अपने चचेरे भाई राजू से रंजिश चली आ रही है। शनिवार को दोपहर में आमिर ने बताया कि दो दिन पहले राजू के पुत्रों के बुलावे पर वह उनके घर पहुंचा था। जहां उसे बंधक बना लिया गया। जिसके बाद आरोपियों ने आमिर पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।