मौदहा: मौदहा कस्बे में वीडियो वायरल होने पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शुरू हुई आरोपियों की तलाश
मौदहा कस्बे के के पास शराब के नशे में धुत्त शराबियों द्वारा महिला के पति के साथ जूता-चप्पलों से जमकर हुई मारपीट व गाली गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर मौदहा कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मारपीट का विरोध करने पर महिला के साथ छेड़खानी भी की गयी हैं। इसके संबंध में गुरुवार को धारा 147, 323, 504, 506, 354, 452 आईपीसी में मुकदमा दर्ज हैं।