मौदहा: टोला माफ के पास मिले अज्ञात शव की हुई शिनाख्त 4 के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज
31 जनवरी को थाना सिसोलर क्षेत्र के टोला माफ ग्राम के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने पर शिनाख्त के लिये विभिन्न माध्यमों से प्रचारित कर शव को सुरक्षित मोर्चरी में रखवाया गया था। जिस पर एक फरवरी को जयराम निषाद निवासी बरेहठा थाना जसपुरा जनपद बांदा द्वारा उसके भाई छोटकू निषाद के रुप में शिनाख्त के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।