मौदहा: सिसोलर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मुकदमे के चार वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
बुधवार को टोलामाफ के पास मिले शव की शिनाख्त के बाद ट्रैक्टर से कुचलकर मौत के मामले में नामजद चारों अभियुक्तों को शुक्रवार को दोपहर मे सिसोलर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है। सिसोलर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि उक्त मुकदमे के वांछित अभियुक्तों रामबरन, प्यारेलाल, संदीप पाल व नन्नू सिंह निवासीगण बरेहटा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया है।