प्रतापगढ़: वाटर वर्क्स चौराहे पर गुलमोहर का पेड़ गिरा, तीन साल की शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, बड़ा हादसा टला
प्रतापगढ़। शहर के वाटर वर्क्स चौराहे पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब वर्षों से जर्जर हालत में खड़ा एक विशाल गुलमोहर का पेड़ अचानक धराशायी हो गया। पेड़ गिरने से वहां स्थापित सरस डेयरी की गुमटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि घटना के समय गुमटी पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा गंभीर जनहानि हो सकती थी। स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगा