शाहबाद: पाठक मार्केट स्थित शराब ठेके से शराब खरीद कर महिला ने पी, उसके बाद किया हाई वोल्टेज ड्रामा
शराब विक्रेताओं की मनमानी सिर चढ़कर बोल रही है। पाठक मार्केट स्थित शराब सेल्समैन ने एक महिला को शराब बिक्री कर दी। महिला ने शराब ठेके पर ही शराब पी और नशे में हो जाने के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा किया। उसके हाई वोल्टेज ड्रामा और बेहोशी का वीडियो सोशल मीडिया पर गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे से वायरल हो रहा है।