बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान को आवंटित शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) झाबुआ श्री महेश मंडलोई के निर्देशन में ग्राम माधोपुरा स्थित बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (आर-सेटी) को आवंटित शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।
संस्थान द्वारा बाउंड्री वॉल निर्माण हेतु सर्वे क्रमांक 100/1 की 0.500 हेक्टेयर भूमि का सीमांकन कराया जाना था। सीमांकन के दौरान भूमि पर अतिक्रमण के कारण मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति सामने आई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसडीएम श्री महेश मंडलोई स्वयं मौके पर पहुंचे तथा डिप्टी कलेक्टर श्री सुनील डावर एवं राजस्व अमले की उपस्थिति में नियमानुसार कार्यवाही कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।
एसडीएम श्री महेश मंडलोई ने कहा कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण स्वीकार्य नहीं है तथा ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
इस दौरान नायब तहसीलदार श्री ललित नांदले, राजस्व निरीक्षक श्री हिमाल कटारा तथा संबंधित पटवारी एवं राजस्व अमला उपस्थित रहा।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department Of Revenue, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP
Jhabua, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026