रायडीह: उप स्वास्थ्य केंद्र रायडीह में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की।
Raidih, Gumla | Jun 28, 2026 रायडीह: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं स्वास्थ्य विभाग, गुमला के तहत रविवार को उप स्वास्थ्य केंद्र रायडीह में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत शिविर लगाकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाई गई। अभियान का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सक डॉ. अनुपम किशोर और कांग्रेस नेता अशरफ रायलालो ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर किया।