होशंगाबाद नगर: कलेक्टर और SP ने घायलों व मृतकों के परिजनों से मुलाकात की, आर्थिक सहायता देने और रोड सेफ्टी का पालन करने की अपील की
नर्मदापुरम कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं एसपी ने दोपहर 1 बजे जिला अस्पताल पहुंचकर सड़क हादसे में हुए घायलों से मुलाकात की एवं मृतकों के परिजनों से चर्चा की एवं आर्थिक सहायता देने की बात कही उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा घायल एवं मृतकों का प्रशासन पूरा सहयोग कर रहा है सभी से अपील है कि रोड सेफ्टी का पूरा ध्यान रखे ताकि हादसों को रोका जा सके।