जलालाबाद: सराय साधौ ग्राम के चौकीदार ने दो माह का वेतन न मिलने पर जिलाधिकारी से लगाई गुहार
शाहजहाँपुर के जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम सराय साधौ निवासी ग्राम चौकीदार संजेश ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देने के बाद रविवार दिन के 10:00 बजे बताया कि दो माह का बकाया वेतन दिलाने की मांग की है। संजेश का कहना है कि उन्होंने अप्रैल और मई 2026 में नियमित रूप से अपनी ड्यूटी का निर्वहन किया, लेकिन कोतवाली जलालाबाद के अभिलेखों में उन्हें गैरहाजिर दर्ज कर दिया.