पटना ग्रामीण: सिपारा में छापेमारी, मद्य निषेध विभाग ने 86.4 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार
पटना के सिपारा इलाके में उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे दशरथा मोड़ क्षेत्र में की गई छापेमारी के दौरान 86.4 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने एक टाटा वाहन से शराब की खेप जब्त की,जिसमें 480 टेट्रा पैक ऑफिसर चॉइस शामिल थे। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई जा