सदर: कैब में यात्री का लाखों का बैग छूट गया, भेलूपुर पुलिस ने उसे सुरक्षित लौटाया
Sadar, Varanasi | Apr 10, 2026 भेलूपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की तत्परता से लाखों रुपये व कीमती आभूषणों से भरा बैग सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया। 9 अप्रैल को अजय बाजोरिया ने सूचना दी कि उनकी सास गीता देवी मोदी, जो कोलकाता से आई थीं, कैंट स्टेशन से दुर्गाकुंड स्थित घर जाते समय कैब में अपना बैग भूल गईं।