कासगंज: कासगंज में न्यायालय ने एक आरोपी को सुनाई एक साल की सजा, ₹1 लाख का लगाया अर्थदंड
कासगंज न्यायालय ने गैर इरादतन हत्या करने के आरोपी को दोषी पाया। वहीं न्यायालय ने बुधवार को आरोपी को एक साल की सजा सुनाई है। और आरोपी पर एक लाख का अर्थदंड भी लगाया है। आरोपी का नाम धनपाल पुत्र होतीलाल है। थाना सोरों क्षेत्र के रहने वाला है। अर्थदण्ड अदा नहीं करने पर को 01 माह के अतिरिक्त कारावास से भी दण्डित किया गया है।