कसडोल: तेज आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त शराब दुकान का छप्पर, आबकारी विभाग ने तुरंत शुरू कराया मरम्मत कार्य
कसडोल। क्षेत्र में बीते दो दिनों से लगातार हो रही तेज आंधी-तूफान और बारिश का असर जनजीवन के साथ-साथ शासकीय भवनों पर भी देखने को मिला। नगर स्थित शासकीय शराब दुकान के ऊपर लगा टिन का छप्पर तेज हवा के चलते टूटकर पास के खेत में जा गिरा। घटना के दौरान दुकान में कार्यरत कर्मचारियों को मामूली चोटें आईं, हालांकि किसी प्रकार की बड़ी जनहानि नहीं हुई। घटना की जानकारी मिल