श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प कलश यात्रा का आयोजन
..
नटेरन जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत डंगरवाड़ा में श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प कलश यात्रा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधिवत कलश पूजन एवं बंधन किया गया तथा संतों का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्री गुरु रविदास महाराज के आदर्शों एवं उनके द्वारा दिए गए सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कलश यात्रा के आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में ग्रामीणजन कार्यक्रम में शामिल हुए और धार्मिक एवं सामाजिक समरसता के इस आयोजन के सहभागी बने।
कार्यक्रम के संयोजक श्री कमलेश मेहर रहे के अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ श्री प्रहलाद सिंह धाकड़, श्री दिनेश चौरसिया, श्री हरि सिंह अहिरवार, श्री दीपक धाकड़, श्री निहाल सिंह धाकड़, श्री हरभजन सिंह धाकड़, श्री सुनील धाकड़, श्री किशन सिंह, श्री बहादुर सिंह एवं ओरण सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। आयोजकों ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज का जीवन समाज में समानता, सद्भाव और मानवता की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। समरसता संकल्प कलश यात्रा के माध्यम से उनके विचारों और संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया। इसी प्रकार का आयोजन ग्राम वर्धा आयोजन हुआ वहीं ग्राम बरखेडा जागीर में कार्यक्रम आयोजन उपरांत रात्रि विश्राम जारी कार्यक्रम के अनुसार सम्पन्न हुआ है। #vidisha
Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 24, 2026