महोबा: महोबा में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, DM-SP ने दिए सख्त निर्देश, 8 से 10 जून तक 5 केंद्रों पर होगी परीक्षा
Mahoba, Mahoba | Jun 3, 2026 महोबा पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष और नकलविहीन कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। कलेक्ट्रेट सभागार में DM ग़ज़ल भारद्वाज और SP शशांक सिंह ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। जनपद में 8, 9 और 10 जून को 5 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा होगी। प्रत्येक पाली में 2064 अभ्यर्थी शामिल होंगे।