अभनपुर: गोबरा नवापारा नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों ने थाना पहुंचकर आरक्षक पर मारपीट का लगाया आरोप
गोबरा नवापारा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी बुधवार को गोबरा नवापारा थाना पहुंचे जहां पर उन्होंने आरक्षक हुलास के ऊपर मारपीट का आरोप लगाया है। मामले में कई देर तक सफाई कर्मचारी थाना पहुंचकर प्रदर्शन किया इसके बाद समझाइस के बाद उन्होंने अपना प्रदर्शन समाप्त किया।